गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- -खोड़ा के भीड़भाड़ वाले इलाके में दो बदमाशों ने की वारदात ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार दंपति से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में एक लाख रुपये रखे थे। बदमाशों ने स्कूटी के आगे बाइक लगा दी, जिससे दंपति स्कूटी समेत गिर गए और बदमाश वारदात कर फरार हो गए। खोड़ा के प्रकाश नगर इलाके में रहने वाले राजीव गुप्ता गजक व्यापारी हैं। उनकी खोड़ा में ही थोक की दुकान है। 10 जनवरी की रात को 11 बजे वह काम निपटाकर दुकान से घर जा रहे थे। साथ में पत्नी भी थीं। दुकान पर हुई बिक्री के करीब एक लाख रुपये उन्होंने बैग में रखे थे और बैग स्कूटी में आगे की ओर रखा था। घर के पास पहुंचने पर अचानक सामने से उनकी स्कूटी सामने एक बाइक आ गई। ब्रेक लगाने पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.