सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। टीपीनगर के पास भांग के ठेके पर नौकरी करने वाले सेल्समैन की चाकुओं से गोदकर हत्या से सनसनी फैल गई। लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जनपद हरदोई के हरपालपुर निवासी सुमित (30) पुत्र खसौदा टीपीनगर के पास भांग के ठेके पर सेल्समैन था। रविवार रात 10 बजे वह ठेका बंद कर अपने साथियों के गांव चकहरेटी में किराए के मकान पर लौट रहा था। कुछ देर बाद टीपीनगर के पास लोगों ने सुमित का शव पड़ा देखा। चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर सोमवार सुबह मृतक के परिवार के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.