पटना, फरवरी 20 -- भूमि विवाद में सेवानिवृत्त जवान तेजनंदन राय (50) को गोलियों से भून डाला। अपराधियों ने उनके शरीर में पांच गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के मानपुर बैरिया में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है। तेजनंदन राय मानपुर बैरिया में जमीन पर चाहरदीवारी कर रहे थे। तेजनंदन राय वर्तमान में अशोक नगर, कंकड़बाग में रहते थे। मूलरूप से गौरीचक कंडाप गांव निवासी तेजनंदन राय वर्ष 2005 में चोखा राय से जमीन खरीदी थी। जमीन के आगे वाले हिस्से में उन्होंने मार्केट बनवा रखा था। पीछे की खाली जमीन पर मकान निर्माण के लिए गुरुवार को चाहरदीवारी के लिए गड्ढा खुदवा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि चोखा राय का नाती विकास उर्फ टेकरा आठ लोगों के साथ वहां पहुंचा व जमीन पर अपना दावा जताते हुए कागजात दिखाने की बात कही। कागज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.