देहरादून, जनवरी 7 -- अंकिता भंडारी केस में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उनके मित्र उर्मिला सनावर की बातचीत ऑडियो के वायरल होने और उसके बाद उत्तराखंड में आंदोलन के पीछे सरकार को राजनीतिक साजिश भी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान इस ओर इशारा भी किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो लोग भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की छवि खराब कर रहे थे, अब माफी मांग रहे हैं। मीडिया कर्मियों ने सीएम से उनके खिलाफ भाजपा के भीतर से सियासी साजिश होने की आशंका को लेकर सवाल पूछा था। इस पर धामी ने दो टूक कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री के मार्गनिर्देशन में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जनकल्याण की कई योजनाएं शुरू की गई हैं। विपक्ष को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसीलिए वो कुचक्र र...