पौड़ी, जून 17 -- बीते दिनों केदारनाथ में गौरीकुंड के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने दुष्यंत गौतम के बयान की निंदा कर उनका पुतला फूंका। मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि बीते दिनों केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। कहा कि हादसे के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विवादित बयान दिया। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। आरोप लगाया कि सरकार की हीलाहवाली से हेली हादसे हादसे हो रहे है। उन्होंने हेली संचालन के लिए कड़े नियम बनाने की भी मांग उठाते हुए भाजपा के पदाधिकारियों के विवादित बयानबाजी पर भी रोक लग...