आगरा, जून 8 -- अमांपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को घर बुलाकर उससे दुराचार करने और बाद में दुराचार के विरोध पर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस को उसके चार अन्य सहयोगियों की तलाश है। बता दें कि गत दिवस अमांपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इसमें बताया था कि उसकी बेटी को घर बुलाकर नामजद ने दुराचार किया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान पुत्र जब्बार उर्फ छोटे व सारिक, सानू व दो और के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। थानाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने मुख्य आरोपी अरमान पुत्र जब्बार उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.