नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हाईकोर्ट ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा को जमानत दे दी है। कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि यह मामला यौन अपराधों की झूठी शिकायतें दर्ज कराने की हालिया प्रवृत्ति को दर्शाता है। हाईकोर्ट ने कहा कि महिला ने अपने हलफनामे में कहा है कि वह मिश्रा के साथ रिश्ते में थी। उसने सहमति से उनके साथ संबंध बनाए थे। बाद में मिश्रा के कुछ प्रतिद्वंद्वियों के प्रभाव में आकर उसने शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया की पीठ को नबी करीम के थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता महिला व उन सभी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें आरोपी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर करने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.