नई दिल्ली, मार्च 23 -- अदालत ने वर्ष 2023 में भगोड़ा घोषित किया था नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में बलात्कार के मामले में फरार बदमाश को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में जैतपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। अदालत ने वर्ष 2023 में उसे भगोड़ा घोषित किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2022 में वह अपने दोस्त के माध्यम से पीड़िता से मिला था। इसके बाद महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने उसके खिलाफ थाना जैतपुर में के दर्ज कराया था। तब से गिरफ्तारी से बच रहा था। सूचना के आधार पर टीम ने यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...