भागलपुर, मार्च 6 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म मामले के नामजद आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की देर शाम में दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसको लेकर पीड़िता के पिता ने मंगलवार को थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही युवक सुशांत कुमार उर्फ छोटू को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर के निर्देश पर मामले की जांच एसआई संजय कुमार कर रहे हैं। इधर पीड़िता को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.