मोतिहारी, मार्च 18 -- तुरकौलिया,निसं। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। पीड़ित किशोरी के पिता के आवेदन पर दर्ज एफआईआर में आठ महिला सहित नौ लोग नामजद किए गए है। नामजद लोगों में सपही के रामजी साह के पुत्र रंजय कुमार, सरिता देवी, प्रीति देवी, जोगेश्वरी देवी, संध्या देवी, अनीता देवी, निभा देवी, सपना कुमारी व सोनी कुमारी शामिल है। पुलिस ने त्वरित करवाई कर रामजी साह की पत्नी सरिता देवी व अनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आवेदन में कहा गया है कि किशोरी को उठाकर घर में लेजाकर जबरन दुष्कर्म किया गया। पूछने पर परिजन ने मारपीट किए। सदर डीएसपी जीतेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। अनुसंधान किया जा रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.