रांची, जनवरी 8 -- रांची। नाबालिग लड़की का दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी जॉन मिंज उर्फ बुद्धू को विशेष पोक्सो की अदालत ने गुरुवार को जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। आरोपी बीते 24 अगस्त से न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने माना कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और इस स्तर पर आरोपी को रिहा करना उचित नहीं होगा। घटना को लेकर खलारी थाना में बीते 23 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...