पीलीभीत, फरवरी 7 -- दियोरिया। ढाई साल की मासूम से हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है चिकित्सकों की टीम मासूम की देखरेख कर रही है। उपचार करने वाले डॉक्टर के मुताबिक पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है। इधर दूसरे दिन भी गांव में घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपी का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के सगे चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी ढाई वर्षीय मासूम के साथ गुरूवार रात में उसके रिश्ते के चाचा राजेंद्र ने घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया था। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस न...