अमरोहा, जनवरी 14 -- हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता की मां ने मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने व बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय भाटी समेत कई लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दिग्विजय भाटी ने मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी को निर्दोष बताते हुए सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई से खलबली मची है। क्षेत्र के गांव स्थित ननिहाल में रह रही साढ़े तीन वर्षीया बच्ची के साथ बीती छह जनवरी की शाम कुंदरकी भूड़ निवासी गजेंद्र पुत्र मल्लाह सिंह ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गजेंद्र की टांग में गोली लगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.