मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दुष्कर्म पीड़िता की जांच में देरी पर सदर अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका जायसवाल को स्वास्थ्य विभाग ने दंडित किया है। उनके दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। साथ ही निंदा की सजा भी दी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव उपेंद्र राम ने अधिसूचना जारी की है। इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से शनिवार को तिरहुत प्रमंडल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाएं और सिविल सर्जन को दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि मिठनपुरा थाना की पुलिस एक दुष्कर्म पीड़िता को जांच के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी। जांच में अतिशय विलंब किया गया। इसके बाद विभागीय स्तर पर डॉ. मोनिका के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई। 12 दिसंबर 2024 को डॉ. मोनिका के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर उनको पक्ष रखने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.