बुलंदशहर, जून 12 -- दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने मेरठ के एक चिकित्सालय में बेटी को जन्म दिया है। नवजात का डीएनए आरोपी की सजा में अहम भूमिका तय करेगा। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब सात माह पहले उसकी नाबालिग पुत्री जंगल में बकरियां चराने गई थी। गांव के ही 50 वर्षीय व्यक्ति ने एक खेत से बकरियां निकालने के दौरान उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर पिता और भाई की हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी द्वारा उसकी पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। पुत्री की तबियत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। 1 मई 2025 को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। अन्य...