मुंगेर, मार्च 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थानान्तर्गत बेनीगीर नयाटोला में शुक्रवार की दोपहर मस्जिद के मोअज्जिम मो.फकरूद्दीन की 13 वर्षीय पुत्री की हत्या मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने कुल्हाड़ी के प्रहार से हत्या करने वाली 11 वर्षीय छोटी बहन को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। एसपी ने कहा कि मामले में एफएसएल के साक्ष्य संकलन और चिकित्सकों की जांच के अनुसार बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हत्या मामले में पकड़ाई छोटी बहन की उम्र महज 11 साल रहने के कारण उसे जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की बात एसपी ने कही। इस मामले में मृत बच्ची के पिता मो.फकरूद्दीन के आवेदन के आलोक में हत्या की प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज हुई थी। आवेदन में भी पिता ने दो बहनों के बीच झगड़ा होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.