मऊ, फरवरी 18 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि सात वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया गया था। इस दौरान एक बच्ची भी पैदा हुई थी। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विग्रहपुर निवासी आरोपी युवक प्रदीप कुमार ने सात वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया था। मामले में उसके घर के परिजन भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.