समस्तीपुर, फरवरी 8 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के हरैल पंचायत अंतर्गत चापर गांव में दुष्कर्म कांड के फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष स्थानीय थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसमें चापर गांव के महेन्द्र पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही उक्त अभियुक्त फरार चल रहा था। अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधान पदाधिकारी एसआई अन्नू सिंह ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। अभियुक्त की लगातार फरारी को देखते हुए न्यायालय से इस्तेहार जारी कराया गया, जिसे विधिवत उसके घर पर चिपकाया गया है। यदि ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.