गया, मार्च 4 -- शेरघाटी में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में चालीस वर्ष के एक प्रौढ़ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान महमदपुर गांव के जगदेव दास के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला ने कहा था कि अभियुक्त उसके साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। हद तो तब हो गई जब सोमवार की शाम शौच के लिए घर से बाहर जाते समय घात में रहे ग्रामीण ने उसे पकड़कर जबर्दस्ती करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.