बरेली, सितम्बर 13 -- शीशगढ़। युवक ने शादी का झांसा देकर ममेरी बहन से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। बाद में कार्रवाई के डर से निकाह किया तो कुछ दिनों बाद ही उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। क्षेत्र के एक गांव की युवती के उसके फुफेरे भाई ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी युवती के परिजन को हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ शीशगढ़ थाने में तहरीर दी। इस पर कार्रवाई के डर से वह निकाह करने को तैयार हो गया। निकाह के कुछ महीने बाद युवती ने पुत्री को जन्म दिया तो ससुराल वाले नाराज हो गए। इसके बाद आरोपी और उसके घरवाले दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। उसे भूखा रखा जाता। युवती के पिता ने उसके ससुराल वालों को समझाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.