मैनपुरी, जनवरी 9 -- मैनपुरी। जनपद कन्नौज के रहने वाले एक सेना के जवान को दुष्कर्म करने के आरोप से बरी कर दिया गया है। उसके खिलाफ थाना किशनी क्षेत्र की एक युवती ने पांच साल पहले दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफटीसी कोर्ट प्रथम न्यायाधीश विष्णु कुमार मिश्रा ने आरोप साबित नहीं होने पर सेना के जवान को दोषमुक्त कर दिया। थाना किशनी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाना कुर्रा में 24 मई 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार जिला कन्नौज के थाना सौंरिख के गांव गोसिया के रहने वाले अनोज पाल ने चार सितंबर 2020 को थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सिहार में अपनी एक रिश्तेदार के घर पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में अनोज ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जांच करने के बाद अनोज पाल के खिलाफ चार्जशीट न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.