बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। पहचान छिपाकर एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक के अधिवक्ता भाई के चैंबर में मंगलवार को अपराह्न में क्षुब्ध वकीलों ने तोड़फोड की। इसके बाद चैंबर में रखी कुर्सी मेज को आग के हवाले कर दिया। वकीलों के आक्रोश को देख रजिस्ट्री दफ्तर के परिसर में हड़कंप मच गया। नबर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक युवक अपने अधिवक्ता भाई के साथ रजिस्ट्री आफिस में जमीन की रजिस्ट्री करने का कार्य करता था। गत दिनों एक युवती ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बाराबंकी निवासी कमर नामक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ दोस्ती की और शारीरिक संबंध बनाए। मामला खुलने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी द्वारा पूर्व में उसके बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी और अन्य लोगों पर विभि...