रामपुर, मई 28 -- रामपुर। दुष्कर्म के आरोपी पेशकार राहुल कोहली की अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई। पेशकार के अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 30 मई को होगी। मिलक तहसीलदार के पेशकार रहे राहुल कोहली पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी से पहले एडवांस में दहेज के तौर पर 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में एसपी के आदेश पर पेशकार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला जज की कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी राहुल कोहली के अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इस मामले में अगली सुनवाई 30 मई को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.