बिजनौर, नवम्बर 23 -- थाना किरतपुर पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोपी युसूफ दूधिया को शनिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गोली लगने से सिपाही परमेंद्र कुमार घायल हो गया। दोनों घायलों को भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने 20 नवंबर 25 को थाना किरतपुर में तहरीर देकर बताया था कि आरोपी युसूफ दूधिया निवासी जफरपुर थाना नजीबाबाद ने करीब छह माह पूर्व उसकी मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय पुत्री को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसकी पुत्री दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई तो उसने घटना परिजनों को बताई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार सुबह तड़के करीब चार बजे पुलिस टीम नजीबाबाद रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.