संतकबीरनगर, मार्च 31 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले के लालगंज थानान्तर्गत एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के साथ धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके ननिहाल में रहने के दौरान एक मनबढ़ युवक लगातार दो वर्ष दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बस्ती जिले के लालगंज थानान्तर्गत एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मायका है। मायके में उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी रह रही थी। इस दौरान धनघटा थाना क्षेत्र के छपरामगर्वी गांव निवासी कुलदीप यादव पुत्र रणजीत ने बीते 9 फरवरी 2023 को पहली बार दुष्कर्म किया। उसके बाद दिसम्बर 2024 तक मौका पाकर बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। बेटी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.