रुद्रपुर, मई 15 -- नानकमत्ता। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। नानकमत्ता के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें कहा था कि 11 मई को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी। उनकी 13 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। 30 वर्षीय गुरमेज सिंह सायं चार बजे उसके घर में घुस गया। तमंचे के बल पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार जब शाम को घर लौटे तो बेटी रोते हुए मिली। पूछने पर उसने अपनी मां को घटना बताई। महिला ने बताया कि गांव के जनप्रतिनिधि को सूचना दी। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 व बाल संरक्षण अधिनियम 3 व 4 के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी गुरमेज को गिरफ्तार किया। गुरुवार को अदालत में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.