फरीदाबाद, जनवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस की दो टीमें राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी के यौन शोषण के आरोपी कोच की गिरफ्तारी के लिए पंजाब के मोहाली और हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को अभी कोच को गिरफ्तार करने में क़ामयाबी नहीं मिल सकी है। पुलिस की टीम आरोपी के दोस्तों और परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर छापेमारी में जुटी हुई है। अभी तक पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता नहीं चल सका है। बता दें कि पीड़ित गत वर्ष दिसंंबर में दिल्ली स्थित शूटिंग रेंज में मैच खेलने आईं थीं। आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज ने पीड़ित खिलाड़ी को मैच खत्म होने के बाद मैच के बारे में चर्चा करने के बहाने सूरजकुंड स्थित एक होटल में बुला लिया था। आरोप है कि यहां कोच ने पीड़ित खिलाड़ी को अपने कमरे में बुलाकर मैच पर चर्चा करने के बाद उसके साथ ...