कौशाम्बी, जून 9 -- दुष्कर्म के आरोपी के पिता की मौत के बाद हाईवे पर लाठी चार्ज का मुद्दा प्रदेशव्यापी बनता जा रहा है। सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को राजनैतिक रंग दे दिया है। रविवार के बाद सोमवार को भी उन्होंने अपने अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ शीर्ष भाजपा नेतृत्व को भी घेरा। अखिलश यादव ने पूरे घटनाक्रम को भाजपाई राजनीति का वीभत्स खेल करार दिया। वहीं, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर इस घटनाक्रम में भाजपा के साथ सपा की भी घेराबंदी की है। हाईवे पर लाठीचार्ज के मामले में सबसे पहले शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर प्रकरण की जांच प्रमुख सचिव गृह से कराने की जानकारी दी थी। इसके बाद...