चतरा, जून 26 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना पुलिस फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव निवासी चंदर यादव के पुत्र उमेश कुमार यादव है। इसके खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 160/23 में दुष्कर्म करने का आरोप है। और गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा है। न्यायालय के द्वारा भी आरोपी को फरार घोषित कर दिया गया। केस के अनुसंधान कर रहे हैं अवर निरीक्षक जुवैल गुड़िया ने बताया कि आरोपी न्यायालय के द्वारा फरार घोषित किया गया। इसी मामले में गांव में ढोल बजाकर गांव वालों के सामने आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया। मौके पर अवर निरीक्षक जुवैल गुड़िया, थाना के शस्त्र बल चैकीदार देवेंद्र पासवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.