बलिया, मार्च 23 -- बलिया। करीब तीन साल पुराने दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शनिवार को एक किशोर को एक साल छह माह की सजा सुनाया। कोर्ट ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया। उभांव पुलिस ने 10 जुलाई 2022 को पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया था कि पांच साल की बेटी को 13 साल का आरोपी अपने छत पर लेजाकर दुष्कर्म किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। इसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा था। इस प्रकरण में कोर्ट ने आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए सजा सुनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...