गोरखपुर, मई 14 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित शादी का झांसा देकर पिछले दो महीने से किशोरी से संबंध बना रहा था। जब इसकी जानकारी पीड़िता की मां को हुई तो उसने थाने में तहरीर दी। गुलरिहा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मंगलवार को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के नाबालिग होने की दशा में बाल सुधार गृह भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को पास के गांव का रहने वाला एक लड़का शादी का झांसा देकर पिछले दो महीने से शारीरिक संबंध बना रहा था। रविवार की रात आरोपित लड़के ने किशोरी को गांव के बाहर बागीचे में मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ संबंध बनाया। किशोरी जब घर पहुंची तो मां ने इतन...