पटना, जून 4 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहा है कि दुष्कर्म जैसी घटना का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। यह राजनीतिक विषय नहीं है। यह केवल मानवता का विषय है। मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ हुई घटना सिर्फ महिला के ही खिलाफ नहीं, बल्कि समाज के खिलाफ हुई घटना है। राज्यपाल बुधवार को विधान परिषद के परिसर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं पर समाज को खड़ा होना पड़ेगा। नैतिकता किसी भी कानून से बड़ी होती है। ऐसे गुनाह करने वाले लोगों को समाज तिरस्कृत करने लगे तो उनके रवैये में सुधार आ जाएगा। ऐसी घटना को लेकर कानून भी उतना ही आवश्यक है पर समाज में चेतना पैदा करनी चाहिए। हमारी पूरी हमदर्दी उस पीड़ित परिवार के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.