रामपुर, सितम्बर 17 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने में विफल होने पर तेजाब पिलाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि मुरादाबाद थाना क्षेत्र के मूढापांडे गांव निवासी गौरव ने उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया था। दोनों फोन पर बात करते थे। पांच सितंबर को गौरव अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जबरदस्ती किशोरी को तेजाब पिला दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में मामले की जानकारी परिजनों को लगी। परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया। वहां किशोरी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.