अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र में नौ साल पहले बालिका से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को एडीजे पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। जब सजा सुनाने से पहले उसे कस्टडी में लेने की बारी आई तो वह कस्टडी का नाम सुनते ही कोर्ट के बाहर से चकमा देकर फरार हो गया। अदालत ने दोषी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि नियत की गई है। विशेष लोक अभियोजक लव कुमार बंसल व संजय शर्मा ने बताया कि जवां क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि चार अगस्त 2017 को उनकी 10 साल की बेटी को पड़ोसी जितेंद्र प्रसाद खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया था। परिजन बालिका को तलाशते हुए मकान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.