रुद्रपुर, फरवरी 14 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, खटीमा निवासी एक युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में वह अपनी रिश्तेदार के घर सितारगंज गई थी। आरोप है कि शकील अहमद उसका पीछा करता था। उस समय वह कक्षा दसवी में पढ़ती थी और नाबालिग थी। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी बना ली। इसके बाद विरोध करने पर युवक उसके आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप लगाया कि युवक किसी और लड़की के आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगाकर होटलों में लेकर जाता और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि 26 जनवरी को युवक उसके घर...