रुडकी, जुलाई 10 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने जिला एंव सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि उसके पति करीब 13 साल पहले कहीं चले गये थे। अभी तक वापस नहीं आये। इसी बीच उसकी मुलाकात दीपक निवासी गणेशपुर रुड़की से हो गई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाये। दोनों साथ रहने लगे। उसके गर्भवती होने पर वर्ष 2017 में उसका गर्भपात कराया। वर्ष 2022 में उसने साथ रहने से इंकार कर दिया। दीपक ने कहीं और शादी करने की बात कही। महिला ने आरेाप लगाया कि दीपक का भाई और दो बहने उसके पास आई और भाई के साथ रहने से मना करने का दबाव डाला। महिला ने दीपक पर जातिसूचक शब्द कहने के भी आरोप लगाये। महिला के मुताबिक उसने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट से गुहार लगाई। सिविल लाइंस क...