अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ग्रामर्षि पंडित रामकुमार पांडेय ग्रामोदय आश्रम पीजी कालेज वीरसिंहपुर सया में एक शाम ग्रामर्षि के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कॉलेज प्रबंधक एमएलसी हरिओम पांडेय ने भाजपा के अयोध्या प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। ओज के प्रख्यात कवि अभय सिंह निर्भीक ने भारत भू का नक्शा पूरा करने की तैयारी है, 370 हटा दिया अब पीओके की बारी है, पढ़कर लोगों में जोश पैदा कर दिया। प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि ताराचंद तन्हा ने पढ़ा कि ऐसा वैसा कवि नहीं हूं, सम्मान बहुत सा पाया हूं, नेताओं का पैर दबाकर साहित्य भूषण लाया हूं, पर खूब तालियां बजीं। डा पारस वैद्य ने अपनी ये रचना पढ़ी कि प्यार में चालाकियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.