गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र में अजीबों-गरीब मामला सामनें आया है। विवाह कर ससुराल पहुंची नव विवाहिता का पति शारिरिक रूप अक्षम निकला। पति की पोल खुलने के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को जानकारी दी। एक हफ्ते से दोनों पक्षों में पंचायत चलने के बाद लड़की पक्ष तलाक के लिए अड़े हुए हैं। वहीं दूल्हा पक्ष तलाक नहीं देना चाहते हैं। लड़की पक्ष के लोग पुलिस की मदद से तलाक कराना चाहते है, लेकिन अभी लिखित शिकायत नहीं किए हैं। कस्बा निवासी एक युवक की शादी बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से पिछले महीने हुई थी। दुल्हन शादी के बाद ससुराल आई। सुहागरात के दिन ही दुल्हे के शारिरिक अक्षम होने की पोल खुल गई। दुल्हन इसकी जानकारी होने की बात को दबाए रखा, क्योंकि भाई का विवाह तय के कारण दुल्हन को शादी के चार...