अंबेडकर नगर, मार्च 20 -- दुलहूपुर, संवाददाता। शादी के बंधन में बंधने के बाद दिल में ढेरों अरमान संजोये दूल्हे की सभी ख्वाहिशों पर दुल्हन ने पानी फेर दिया। जी हां! मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादी के बाद दुल्हन ने सारा सामान लेते हुए दूल्हे के घर जाने से इंकार कर दिया। आहत दूल्हे ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश सरकार गरीब परिवार की बेटियों का हजारों रुपए नगद व सामान देकर विवाह करवाती है, जिसमें वर व कन्या पक्ष के तमाम लोग मौजूद होकर शादी रचाते हैं और शादी के पश्चात दुल्हन दूल्हे की घर चली जाती है, लेकिन एक ऐसा मामला देखने को आया है जिसमें पति ने दुल्हन के ऊपर सामान हड़पते हुए घर जाने से इंकार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित दूल्हा पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटा रहा है। यह मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.