अलीगढ़, अक्टूबर 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। एक नवंबर को अबूझ मुहूर्त के साथ सहालग शुरु हो जाएंगे। बाजार में इस समय दुल्हन और दूल्हे के कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है। शहर के पुराने बाजारों की दुकानों, शोरूम में ग्राहकों की भीड़ जुटी हुई है। दुल्हन खास तौर पर ब्राइडल लहंगों की मांग कर रही हैं, साथ ही दूल्हे श्रग शेरवानी पर जोर दे रहे हैं। इसके अलावा इनके संगी-साथी भी शादी में धूम मचाने के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में पुराने बाजार रेलवे रोड, कनवरी गंज, महावीर गंज, अमीर निशा, नौरंगाबाद, दुबे का पड़ाव समेत कई बाजार इस समय ग्राहकों से भरे हुए चल रहे हैं। एक नवंबर के बाद सीधे 18 नवंबर से लगातार सहालग शुरु है। लोग इसकी तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। लहंगों के शोरूम पर ब्राइडल सिल्क लहंगे की मांग है। ये लहंगा कलकत्ता से बनकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.