हरदोई, फरवरी 9 -- पाली। धूमधाम से आई बारात उस समय बिना शादी लौट गई, जब जयमाला से पहले दुल्हन की हरकतें देखकर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक पंचायत हुई पर बात नहीं बनी। आखिरकार दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव देवहड़ा निवासी हरिपाल सिंह के बेटे भूपेंद्र से एक साल पहले तय की थी। छह फरवरी को तिलक हुआ था। आठ फरवरी को भूपेंद्र बारात लेकर पाली कस्बे के एक मैरिज लॉन पहुंचा। बारात आने पर स्वागत-सत्कार और द्वारचार की रस्म धूमधाम से हुई। जयमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और कुछ देर बाद दुल्हन भी आई। तभी दुल्हन अजीब हरकतें करने लगी। यह देखकर दूल्हे को उसकी मानसिक स्थिति पर शक हुआ। इसके बाद उसने वरमाला से पहले ही शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.