पलामू, सितम्बर 7 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। मेदिनी आदर्श सरना समिति के तत्वावधान में सतबरवा के दुलसुलमा अखरा पर करमा परब सह चेरो आदिवासी समाज के लोगों ने एकजुटता प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षा से विकास संभव होने पर भरोसा जताते हुए इस दिशा में पहल करने का संकल्प लिया। मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चेरो की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन मेदिनी वेलफेयर ट्राइबल सोसाइटी के प्रदेश प्रवक्ता बिनय सिंह चेरो कर रहे थे। प्रबुद्धजनों के अलावे महिला तथा छोटी बच्चियों को समुदाय के लोगों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। चेरो समाज के स्कूली छात्राओं ने आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य, झूमर प्रस्तुत करके अतिथियों का मन मोह लिया। चेरो आदिवासी भैयारी पंचायत के पदाधिकारी मेदिनी वेलफेयर ट्राइबल सोसाइटी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह चेरो ने सभी बच्चियों को कॉपी व कलम देकर पुरस्क...