बेगुसराय, जून 7 -- बेगूसराय। पूर्व वार्ड पार्षद उमेश पासवान के साथ बाइक चेकिंग में सभी कागजात मौजूद रहने के बाद लोहियानगर थाना के पुलिसकर्मी उनके को गाली-गलौज की। साथ ही जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को लोजपा (रा) बेगूसराय टीम पूर्व पार्षद के पहाड़चक स्थित आवास पहुंचकर इसकी जानकारी ली। उसके बाद जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने एसपी मनीष कुमार से मोबाइल के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच कर पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिहार अनुसूचित जाति अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल से भी पूर्व वार्ड पार्षद के साथ बात हुई। उन्होंने कहा कि आपके साथ पुलिसकर्मियों ने गलत किया है तो निलंबित भी होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को भी...