अररिया, अगस्त 20 -- पलासी, (ए.सं) प्रखंड क्षेत्र के भीखा गांव निवासी रिंकी देवी ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। नामजदों में पेचैली गांव के मु अबुजर, मु अथर, मु रफीक, मु चुन्ना व मु सादू शामिल हैं। कई अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। घटना 16 अगस्त की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण इलाजरत होना बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि घटना तिथि को उक्त नामजद लोग दरवाजे पर आकर अपशब्द का प्रयोग करने लगे। साथ ही मेरे पति को जान से मारने की धमकी देने लगे। मना करने मारपीट व छिनतई सहित लूटपाट का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.