कौशाम्बी, जनवरी 19 -- थाना महेवाघाट पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए हरियल पक्षी (एलोपेटेड ग्रीन पिजन) के अवैध शिकार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को अलवारा झील के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लखन लाल पुत्र सुखलाल निवासी पूरब शरीरा तथा सुरेश पुत्र दुबतीलाल निवासी वार्ड नंबर 12, थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशांबी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 14 दुर्लभ हरियल पक्षी एवं शिकार में प्रयुक्त एक प्लास्टिक का जाल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार हरियल पक्षी का शिकार भारत सरकार द्वारा पूर्णतः प्रतिबंधित है और यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत संरक्षित प्रजाति में शामिल है। सूचना मिलते ही मौके पर सरस...