बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- दुर्लभ योगों में 15 को मनेगी महाशिवरात्रि, मंदिरों को सजाने में जुटे भक्त शाम 3.54 से रात 12.12 तक रहेगा विशेष पूजन मुहूर्त पावापुरी, निज संवाददाता। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि पर्व इस वर्ष अत्यंत शुभ और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोगों के साथ मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ मनेगा। इस दिन अमृत योग, शुक्रादित्य योग और श्रवण नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे पर्व का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित अभिराज कुमार अकेला ने बताया कि चतुर्दशी तिथि का आरंभ 15 फरवरी की शाम 3 बजकर 50 मिनट से होगा और समापन 16 फरवरी की शाम 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार महाशिवरात्...