पिथौरागढ़, जनवरी 11 -- पिथौरागढ़। शीतकाल में डीएम आशीष भटगांई के पालाग्रस्त सड़कों पर चूने के छिडकाव व चेतावनी संकेतक लगाने के आदेश को संबधित विभाग के अधिकारी नहीं मान रहे हैं। डीएम ने आदेश न मानने पर संबधित अधिकारियों को कडी फटकार लगाई है। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उत्तरदायित्व निर्धारण किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...