सीवान, दिसम्बर 29 -- बड़हरिया। प्रखंड के जोगापुर कोठी के पटेल नगर सहित अन्य गांवों में कोहरा को लेकर हो रही दुर्घटना को लेकर एक अभियान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिंह पटेल ने ठेला,रेहडी,साईकिल ट्रैक्टर टोली आदि वाहन पर निशुल्क रिफलेक्टर टेप लगाए जा रहा है। समाजिक कार्यकर्ता राजेश सिंह पटेल ने कहा कि 2008 से यह अभियान लगातार चल रहा है। इससे कुहासे में बड़ी घटना से बचा जा सकता है। यह अभियान ठंड के मौसम में लगातार चलता रहेगा। मौके पर कमल किशोर, राहुल राज, राजेश पटेल, नवीन सिंह, रूपा पटेल, मंगलेश सिंह सहित अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.