कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सैनी थाना क्षेत्र के बाकरगंज कोरियों निवासी केशनलाल पुत्र पितम्बर ने बताया कि उसके बेटे सरवन की तबीयत खराब थी। 18 मार्च को गांव के ही नरेंद्र पुत्र दरबारी के साथ खुद की बाइक से बेटे को इलाज कराने के लिए भेजा था। खुशिहाल का पूरा व उदयराज का पूरा गांव के मध्य विपरीत दिशा से आए दूसरे बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बीमार बेटे के साथ बाइक चला रहे नरेंद्र को भी गंभीर चोटें आई थीं। बाद में 25 मार्च को नरेंद्र की मौत हो गई थी। पीड़ित के मुताबिक उसके बेटे का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को आरोपी बाइक चालक रवि पाल निवासी पुराना पुरवा मजरा कोरियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.