गौरीगंज, मार्च 8 -- अमेठी। बीते पांच मार्च को भाले सुल्तान थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पारा मजरे अब्दुल्ला बाहरपुर निवासी रामखेलावन पुत्र रामबहोर बीते पांच फरवरी को किसी काम से मुसाफिरखाना गए थे। जहां से वह साइकिल से घर लौट रहे थे। कादूनाला के आगे कंजास के पास एक ई-रिक्शा की टक्कर से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल सुलतानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के भाई जीवनलाल ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। जिस पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.